Happy Dussehra 2024
Happy Dussehra 2024: दशहरा भारतीय संस्कृति का प्रमुख त्योहार है, जो हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।आज देशभर में विजयादशमी यानी हर्ष और उल्लास का विजय पर्व का त्योहार दशहरा मनाया जा रहा है।
इस दिन भगवान राम और मां दुर्गा की पूजा करते हैं। माना जाता है कि इस दिन प्रभु श्री राम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का। विजयादशमी असत्य, अंहकार, अत्याचार और बुराई पर सत्य, धर्म और अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। आज कितने बजे होगा रावण दहन, आइए जानते हैं सही मुहूर्त और विधि।
रावण दहन का सही मुहूर्त (Dussehra 2024 Ravan Dahan Muhurat)

पंचांग के अनुसार दशमी तिथि 12 अक्टूबर यानी आज सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर शुरू हो चुका है और तिथि का समापन 13 अक्टूबर यानी कल सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर होगा। इस दिन देशभर में जगह-जगह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है। इस दिन शस्त्रों की पूजा भी की जाती हैं। माना जाता है कि रावण का वध करने से पहले प्रभु श्री राम ने शस्त्रों की पूजा की थी। साथ ही, रावण दहन का समय आज शाम 5 बजकर 53 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
दशहरा पूजन विधि (Dussehra Puja Vidhi)
- दशहरा(विजयादशमी) के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें
- इसके बाद साफ वस्त्रों को धारण करें।
- फिर गेहूं या चूने से दशहरे की प्रतिमा बना लें।
- अब गाय के गोबर से 9 गोले और 2 कटोरियां बना लें।
- इस दौरान पहली कटोरी में सिक्के रखें। वहीं दूसरी कटोरी में रोली, चावल, जौ व फल रख दें।
- अब आप प्रतिमा के पास कुछ फल, जौ, गुड़ और मूली को रख दें। साथ ही दान-दक्षिणा से जुड़ी चीजें भी रखें।
- फिर दिया जलाकर प्रतिमा की पूजा करें।
- अंत में सभी बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लें।
दशहरा उपाय (Dussehra Upay)
- भगवान राम के 108 नामों का जप करें. आपके जीवन में सोया भाग्य जागेगा।
- आर्थिक संपन्नता के लिए दशहरा के दिन दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके हनुमान जी के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।
- नौकरी में उन्नति और सफलता के लिए सफेद सूत को केसर के रंग से रंगे और ‘ऊं नमो नारायण’ मंत्र का 108 बार जप करें. पूजा के बाद इसको अपने पास सुरक्षित रखें।