National Youth Day 2025: स्वामी विवेकानंद की जयंती

Spread the love

Swami Vivekananda Jayanti

हर साल 12 जनवरी को पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस यानी National Youth Day के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमारे देश के महान विचारक, आध्यात्मिक गुरु और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती Swami Vivekananda jayanti के रूप में समर्पित है। National Youth Day 2025 हर साल कि तरह ही हमें विवेकानंद जी की शिक्षाओं और उनके आदर्शों को आत्मसात करने और उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का एक और अवसर प्रदान करता है।

युवा शक्ति के प्रतीक: Swami Vivekananda

12 जनवरी 1863 को कोलकाता तब के कलकत्ता मे जन्मे स्वामी विवेकानंद ( Swami Vivekananda) का असली नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। वे हुमड़े देश की आध्यात्मिक धरोहर के प्रबल वाहक थे। 1893 में शिकागो में विश्व धर्म महासभा में उनके द्वारा दिया गया भाषण आज भी हर भारतीय के हृदय में गर्व का स्थान रखता है। उन्होंने अपनी शिक्षाओं में विशेष रूप से युवाओं को जागरूक और प्रेरित करने पर जोर दिया। उनका मानना था देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवा शक्ति को सशक्त बनाने की जरूरत हें, क्यूंकि युवा ही देश का भविष्य हैं।

स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध विचार - Swami Vivekananda Quotes

Swami Vivekananda ने अपने जीवन में कई प्रेरणादायक बातें कहीं, जो आज भी लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भरती रहती हैं।
“उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।”
“तुम्हें भीतर से ही बढ़ना होगा।
कोई तुम्हें सिखा नहीं सकता।
कोई तुम्हें आध्यात्मिक नहीं बना सकता।”
“एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो।
उसके बारे में सोचो, उसके सपने देखो, उस विचार को जियो।”
“अपने मन को असीम विश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ भरो।”
“सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चा होना। स्वयं पर विश्वास रखो।”

National Youth Day की थीम और महत्व

“युवा शक्ति: प्रगति की नींव” यह थीम युवाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और प्रगतिशील बनने के लिए प्रेरित करती है। Swami Vivekananda Quotes के जरिये युवाओं को यह संदेश दिया जाता है कि वे अपने अंदर छिपी असीमित क्षमताओं को पहचानें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के का भरसक प्रयास करें औरे देश की प्रगति मे हर संभव योगदान दें।

स्वामी विवेकानंद द्वारा लिखी गई 5 प्रेरणादायक पुस्तकें जो हर युवा को जरूर पढ़नी चाहिये।

सोशियल मीडिया पर शेयर करने के लिए Swami Vivekananda Messages

राष्ट्रीय युवा दिवस 2025 पर आइए, स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर युवाओं को सशक्त बनाएं। उनके शब्दों में, ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको।’ यही समय है अपने अंदर छिपी शक्ति को पहचानने का।

स्वामी विवेकानंद कहते थे, 'ताकत ही जीवन है, कमजोरी मृत्यु।' इस राष्ट्रीय युवा दिवस पर अपने अंदर की शक्ति को पहचानें और समाज को बेहतर बनाने में योगदान दें।

अपने सपनों को जीने का साहस करें। स्वामी विवेकानंद के शब्दों में, 'खुद पर विश्वास करो और दुनिया तुम्हारे कदमों में होगी।' राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं!

युवा शक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। इस राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं से प्रेरणा लें और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें।

स्वामी विवेकानंद का संदेश था – 'हर युवा के अंदर असीमित शक्ति है। उसे पहचानो और अपने लक्ष्य को प्राप्त करो।' इस युवा दिवस पर उनके विचारों को आत्मसात करें।

हमारे समाज को स्वामी विवेकानंद जी का संदेश:

स्वामी विवेकानंद ने हमेशा युवाओं को यह सिखाया कि वे आत्मनिर्भर बनें, मेहनत करें और अपने जीवन का उद्देश्य तय करें। उन्होंने कहा था, "युवाओं का सबसे बड़ा कर्तव्य है कि वे खुद पर विश्वास रखें। जब आप खुद पर विश्वास करते हैं, तभी दुनिया आप पर विश्वास करेगी।"

इस National Youth Day पर हमें Swami Vivekananda के आदर्शों को अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेना चाहिए। उनका जीवन और उनके विचार आज भी हमारी प्रेरणा का स्रोत हैं। आइए, हम सब मिलकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने और अपने देश को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लें।

Leave a Comment