आमतौर पर पश्चिम एशिया में भारत और अन्य एशियाई देशों से एक दिन पहले रमजान शुरू हो जाता है। ऐसे में सऊदी अरब और अन्य अरब देशों में रमजान भारत से पहले शुरू होने की संभावना है। तो अगर आपके मन में भी कुछ सवाल है जैसे: Ramadan Dates 2025, पहला रोजा कब शुरू होगा, शहरी और इफतार का समय Sehri Iftar Timings, रमजान के दौरान किन बातों का ध्यान रखें तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें।
Ramadan Dates 2025:
भारत में पहला रोज़ा रविवार, 2 मार्च 2025 को रखा जाएगा। वहीं, सऊदी अरब और इंडोनेशिया में रमज़ान पहले ही शुरू हो चुका है, क्योंकि वहां चांद कल नजर आया था। Ramadan Dates 2025 के अनुसार, इस पाक महीने की शुरुआत अलग-अलग देशों में चांद दिखने पर निर्भर करती है, जिससे रोज़ों की तारीखों में थोड़ा अंतर हो सकता है।
इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल सेंटर (IAC) के अनुसार, 28 फरवरी 2025 को अधिकांश इस्लामी देशों में अर्ध चांद दिखा है। इसी के आधार पर, 1 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार भी 1 मार्च को पहला रमजान होगा।
2025 में ईद कब है (2025 Ramadan EID Date)
ईद-उल-फितर की संभावित तारीख रमजान खत्म होने के बाद ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाएगा। इस साल 30 या 31 मार्च 2025 को ईद होने की संभावना है।
Ramadan 2025 Time Table
तारीख | समय |
---|---|
2 मार्च 2025 | सहरी (5:25 AM), इफ्तार (6:23 PM) |
3 मार्च 2025 | सहरी (05:24 AM), इफ्तार (6:24 PM) |
4 मार्च 2025 | सहरी (5:25 AM), इफ्तार (6:23 PM) |
5 मार्च 2025 | सहरी (05:23 AM), इफ्तार (6:25 PM) |
6 मार्च 2025 | सहरी (5:22 AM), इफ्तार (06:25 PM) |
7 मार्च 2025 | सहरी (5:21 AM), इफ्तार (6:26 PM) |
8 मार्च 2025 | सहरी (5:20 AM), इफ्तार (6:27 PM) |
9 मार्च 2025 | सहरी (5:18 AM), इफ्तार (6:27 PM) |
10 मार्च 2025 | सहरी (5:17 AM), इफ्तार (6:28 PM) |
11 मार्च 2025 | सहरी (5:16 AM), इफ्तार (6:29 PM) |
12 मार्च 2025 | सहरी (5:15 AM), इफ्तार (6:28 PM) |
13 मार्च 2025 | सहरी (5:14 AM), इफ्तार (6:29 PM) |
14 मार्च 2025 | सहरी (5:13 AM), इफ्तार (6:29 PM) |
15 मार्च 2025 | सहरी (5:12 AM), इफ्तार (6:30 PM) |
16 मार्च 2025 | सहरी (5:11 AM), इफ्तार (6:31 PM) |
17 मार्च 2025 | सहरी (5:10 AM), इफ्तार (6:32 PM) |
18 मार्च 2025 | सहरी (5:09 AM), इफ्तार (6:32 PM) |
19 मार्च 2025 | सहरी (5:08 AM), इफ्तार (6:33 PM) |
20 मार्च 2025 | सहरी (5:07 AM), इफ्तार (6:34 PM) |
21 मार्च 2025 | सहरी (5:06 AM), इफ्तार (6:35 PM) |
22 मार्च 2025 | सहरी (5:05 AM), इफ्तार (6:35 PM) |
23 मार्च 2025 | सहरी (5:04 AM), इफ्तार (6:23 PM) |
24 मार्च 2025 | सहरी (5:03 AM), इफ्तार (6:36 PM) |
25 मार्च 2025 | सहरी (5:02 AM), इफ्तार (6:37 PM) |
26 मार्च 2025 | सहरी (5:01 AM), इफ्तार (6:37 PM) |
27 मार्च 2025 | सहरी (4:59 AM), इफ्तार (6:38 PM) |
28 मार्च 2025 | सहरी (4:58 AM), इफ्तार (6:38 PM) |
29 मार्च 2025 | सहरी (4:55 AM), इफ्तार (6:39 PM) |
30 मार्च 2025 | सहरी (4:53 AM), इफ्तार (6:39 PM) |
रोजा रखने के नियम
रमजान के पूरे महीने मुस्लिम भाई-बहन रोजा रखते हैं। रोजे में सूर्योदय से पहले सहरी की जाती है और सूर्यास्त के बाद इफ्तार किया जाता है। यानि तड़के सुबह खाने के बाद पूरे दिन भूखे-प्यासे रहते हैं और शाम को सूरज ढलने के बाद ही खाना खाते हैं। यह सिलसिला लगातार 29 या 30 दिनों तक चलता है। जिसके बाद मनाया जाता है ईद-उल-फितर का त्यौहार, जो कि इस्लाम धर्म के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है।
रमजान के दौरान अपनाए जाने वाले नियम -
- सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ भी नहीं खा सकते , ना ही कुछ पी सकते है।
- बुरे विचार रखना, बुरी बातें करना, अपशब्द कहना और किसी का अपमान करना सख्त मना होता है।
- रमजान के दौरान पांच वक्त की नमाज पढ़नी होती है और कुरान शरीफ का पाठ करना जरूरी माना जाता है।
- रमजान में दान-पुण्य जिसे जकात कहा जाता है का भी विशेष महत्व होता है।