Delho Blast Delhi Red Fort explosion से मचा हड़कंप
राजधानी दिल्ली के दिल कहे जाने वाले लाल क़िला Red Fort के पास आज शाम अचानक एक जोरदार धमाका Delhi Blast हुआ। मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़ी एक कार में जबरदस्त धमाका हुआ जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
Explosion near Red Fort कैसे हुआ हादसा
शाम करीब 6 बजकर 52 मिनट पर Lal Quila Metro Station गेट नंबर 1 के पास एक कार में धमाका हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक धमाका इतना तेज़ था कि आसपास की कई गाड़ियां और दुकानें हिल गईं। कुछ कारों में आग भी लग गई। मौके से धुआं उठता देखा गया और लोग जान बचाने के लिए भागे।
Delhi Red Fort blast में जानमाल का नुकसान
अभी तक की जानकारी के मुताबिक इस bomb blast in delhi में कम से कम 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को पास के LNJP और लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना स्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Terror plot Delhi explosives का शक
जांच एजेंसियों का मानना है कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि एक terror plot Delhi explosives से जुड़ा मामला हो सकता है। शुरुआती जांच में कुछ विस्फोटक सामग्री के टुकड़े मिले हैं। NIA और Delhi Police Special Cell ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि कार किसकी थी और कब पार्क की गई थी।
#WATCH | Delhi: Latest visuals this morning from the spot where a blast occurred in a Hyundai i20 car near the Red Fort at around 7 pm yesterday. Eight people died in the blast.
A team of FSL and security personnel are present here. pic.twitter.com/qv3eMlAGB9
— ANI (@ANI) November 11, 2025
Delhi Explosion Live सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
इस धमाके के बाद पूरे दिल्ली-NCR में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मेट्रो स्टेशनों, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने भी रिपोर्ट तलब की है।
Red Fort blast visuals से दहशत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे Red Fort blast visuals में आग की लपटें और भागते लोग नजर आ रहे हैं। ये वीडियो साफ दिखाते हैं कि धमाका काफी शक्तिशाली था। फिलहाल पुलिस किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील कर रही है और लोगों से कहा है कि verified sources पर ही भरोसा करें।
यह Delhi Red Fort explosion सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। अब जांच एजेंसियों के सामने यह चुनौती है कि इस धमाके के पीछे का असली चेहरा जल्द से जल्द सामने लाया जाए। दिल्लीवासियों से फिलहाल शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

2 thoughts on “Delhi Blast: लाल किले के पास धमाका, 13 की मौत, 20 से अधिक घायल”