Haryana Exit Poll 2024 Updates: कांग्रेस की वापसी के संकेत

Spread the love

Haryana Exit Poll 2024 Updates: हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर शनिवार शाम 6 बजे के बाद मतदान प्रक्रिया समाप्त हुई। अब, विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को सामने आएंगे। उधर, हरियाणा में वोटिंग खत्म होने के बाद सभी 90 विधानसभा सीटों पर एग्जिट पोल 2024 के रुझान (exit poll 2024 ) सामने आने शुरू हो गए।
एग्जिट पोल की मानें तो, इस चुनाव से कांग्रेस (CONGRESS) की 10 साल बाद प्रदेश में वापसी हो रही है। जबकि, बीजेपी (BJP) का हैट्रिक मारने का सपना टूटता दिखाई दे रहा है। आइए जानते है पूरी खबर।

Haryana Exit Poll results 2024 Update: कुल सीटें: 90, बहुमत:46

  • हरियाणा में सी-वोटर सर्वे के मुताबिक, CONGRESS को 50-58 सीटें जीतने का अनुमान है। 
  • रिपब्लिक-मैट्रिज के मुताबिक, BJP को 18-24 सीटें, CONGRESS को 55-62 सीटें, JJP को 0-3 सीटें, इनेलो को 3-6 सीटें और अन्य के पास 2-5 सीटें मिल रही हैं।
  • भास्कर रिपोर्टर्स पोल के मुताबिक, CONGRESS को 44-54 सीटें, BJP को 19-29 सीटें, JJP को 0-1 सीट, इनेलो को 1-5 सीटें और अन्य को 0-1 सीट मिल रही है।

हरियाणा 2024 मतदान का प्रतिशत कितना रहा

इससे पहले हरियाणा की 90 सीटों पर उतरे 1031 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। 22 जिलों के 2.03 करोड़ मतदाता मतदान में हिस्सा लेने के लिए पात्र थे। चुनाव आयोग के शनिवार रात साढ़े नौ बजे के आंकड़े के मुताबिक, हरियाणा में 61.59 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान की सबसे तेज रफ्तार यमुनानगर जिले में देखी गई। यहां 69.91 फीसदी लोगों ने वोट डाला।
वहीं मतदान की सबसे धीमी रफ्तार गुरुग्राम में रिकॉर्ड की गई। यहां महज 49.97 फीसदी लोगों ने वोट डाला। हालांकि, चुनाव आयोग के अंतिम आंकड़ों में मतदान प्रतिशत बदल सकता है। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana assembly election) में कुल 67.92 फीसदी मतदान हुआ था।

Leave a Comment