J&K Assembly Election Exit Polls 2024 Updates: जानें एग्जिट पोल के कौन-सी पार्टी आगे

Spread the love
J&K Assembly Election Exit Polls 2024 Updates: जम्मू-कश्मीर में एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आ चुके है। जिसमें किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन एग्जिट पोल (exit poll J&K) से ये बात स्पष्ट होती दिख रही है कि सत्ता की चाबी बीजेपी के हाथ से फिसल रही है, जबकि फारुख अब्दुल्ला (farooq abdullah) की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस (national conference party)और कांग्रेस (congress) गठबंधन एग्जिट पोल में बहुमत के करीब नजर आ रहा है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते है।
जम्मू-कश्मीर में सी-वोटर सर्वे में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को 40-48 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं बीजेपी को 27-32 सीटें, पीडीपी को 6-12 सीटें, और अन्य को 6-10 सीटें मिलती दिख रही है। गुलिस्तां न्यूज जम्मू-कश्मीर में बीजेपी को 28-30 सीटें, कांग्रेस को 03-06 सीटें, एनसी को 28-30 सीटें, पीडीपी को 05-07 सीटें, और अन्य को 08-16 सीटें दे रहा है।
Peoples pulse के सर्वे के मुताबिक जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (national conference party) जम्मू-कश्मीर में 30 से अधिक सीटें जीत रही है। एनसी: 33-35 सीटें, बीजेपी: 23-27 सीटें, कांग्रेस: 13-15 सीटें, पीडीपी: 7-11 सीटें, एआईपी: 0-1 सीट, अन्य को 4-5 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। इस सभी पोल्स में जम्मू-कश्मीर के वोटर फारुख अब्दुल्ला की तरफ आकर्षित होते नजर आ रहे है!
इससे पहले जम्मू-कश्मीर में एग्जिट पोल के नतीजे (J&K Assembly Election Exit Polls 2024 Updates)आने से पहले ही 5 विधायकों के मनोनयन की खबर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा है। दिलचस्प बात ये है कि नई सरकार के गठन में भी मनोनीत विधायकों की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र में सत्ताधारी बीजेपी का ऐसा कोई भी कदम लोकतंत्र और संविधान के मूल सिद्धांतो पर हमला होगा।

Exit Poll results 2024 Update:

  • गुलिस्तां न्यूज के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में बीजेपी को 28-30 सीटें मिलने की संभावना है। यहां बीजेपी: 28-30 सीटें, कांग्रेस: 03-06 सीटें, एनसी: 28-30 सीटें, पीडीपी: 05-07 सीटें, अन्य: 08-16 सीटें पाती हुई दिख रही है।
    • जम्मू-कश्मीर में सी-वोटर सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को 40-48 सीटें जीतने का अनुमान है।सी-वोटर अपने सर्वे में एनसी+: 40-48 सीटें, बीजेपी: 27-32 सीटें, पीडीपी: 6-12 सीटें, और अन्य: 6-10 सीटें दे रहा है।
    • Peoples pulse के अनुसार जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में 30 से अधिक सीटें जीत रही है। एनसी: 33-35 सीटें, बीजेपी: 23-27 सीटें, कांग्रेस: 13-15 सीटें, पीडीपी: 7-11 सीटें, एआईपी: 0-1 सीट, अन्य को 4-5 सीटें मिलती दिख रही हैं।
    • जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के शुरुआती एग्जिट पोल्स के नतीजों में एनसी गठबंधन को जीत मिलती हुई दिख रही है। वहीं बीजेपी जीत में पिछड़ गई है।
    • Peoples pulse के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में 30 से अधिक सीटें जीत रही है।
    • सी-वोटर ने जम्मू क्षेत्र की 43 सीटों के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें बीजेपी को 27-31, एनसी+कांग्रेस को 11-15, पीडीपी को 0-2 और अन्य के खाते में 01 सीट आने का अनुमान बताया है।

2014 जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल के रुझान

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में पिछला विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था। जिसमें एग्जिट पोल ने त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की थी, जिसमें महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को बढ़त दी थी, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP), नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और फिर कांग्रेस को पीछे रखा था।

एग्जिट पोल 2014 की भविष्यवाणियां

2014 के एग्जिट पोल के नतीजों में, पीडीपी (PDP) को 32-38 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की भविष्यवाणी की गई थी, जो 44 सीटों के जादुई आंकड़े को पार करने से पीछे रह गई। इसके बाद बीजेपी (BJP) को 27-33 सीटें दी गई दी। वहीं एनसी (NC)को 8-14 सीटें और कांग्रेस (CONGRESS) को 4-10 सीटें दी गई थीं।

2014 में जम्मू-कश्मीर का चुनाव परिणाम

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2014 के परिणामों में, पीडीपी (PDP) ने 28 सीटें, भाजपा (BJP)ने 25, एनसी (NC) ने 15 और कांग्रेस(CONGRESS) ने 12 सीटें जीतीं थी। इन परिणामों में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिली थी।

2024 जम्मू-कश्मीर चुनाव परिणाम को लेकर चर्चाएं जोरों पर

ये पहला मौका होगा जब जम्मू-कश्मीर में 2019 में धारा 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। 2024 के इन चुनावों को लेकर देश भर के लोगों में खास दिलचस्पी है, सभी ये जानना चाहते है कि जम्मू और लद्दाख अलग होने के बाद वहां के लोग किसको अपना समर्थन देते हैं।
फारूक अब्दुल्ला (farooq abdullah) की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (national conference party) जो कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है उसको या फिर महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी (PDP) को या फिर बीजेपी (BJP) सत्ता में वापसी करेगी।

Leave a Comment