Haryana Cabinet Ministers List 2024: देखें किसे क्या मिला?

Spread the love

Haryana cabinet list 2024:

हरियाणा में तीसरी बार सत्ता पर भाजपा की ताजपोशी हुई है। पंचकूला में आयोजित समारोह में सीएम नायब सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली। इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित रहे। आइए जानते है सभी 13 विधायकों के राजनैतिक सफर के बारे में।(Haryana cabinet list 2024)

अनिल विज- अनिल विज अंबाला कैंट से सातवीं बार विधायक बने हैं। विज एक अनुभवी और जुझारू नेता माने जाते हैं। उनके राजनीति सफर की शुरुआत एबीवीपी से हुई, जब वे एसडी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। इसके बाद वे 1970 में एबीवीपी के महासचिव बने और 1974 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी ज्वाइन की।

राव नरबीर सिंह– भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री राव नरबीर पहली बार साल 2014 में बादशाहपुर से जीते थे और मनोहर सरकार में मंत्री बने थे। उन्होंने हरियाणा के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र बादशाहपुर सीट पर जीत हासिल की है।

विपुल गोयल-फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल बिजनेसमैन भी है। उन्हें 2014 में भाजपा का टिकट मिला और वे 44 हजार से अधिक मतों से विजयी रहे। 22 जुलाई 2016 में मनोहर लाल सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया। इस दौरान उन्हें उद्योग और वाणिज्य के साथ अन्य विभागों का चार्ज दिया गया। 2019 में विपुल गोयल की जगह भाजपा से फरीदाबाद में नरेंद्र गुप्ता को टिकट दी गई। जबकि जनवरी 2024 को उन्हें भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।

डॉ. अरविंद शर्मा– डॉ. अरविंद शर्मा का राजनीतिक सफर 1996 में सोनीपत लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद वे इंडियन नेशनल कांग्रेस में शामिल हो गए और करनाल से 2004 और 2009 में सांसद चुने गए। शर्मा पहले केंद्रीय राजनीति में सक्रिय थे। सोनीपत के गोहाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को पहली बार जीत दिलाने वाले डॉ. अरविंद शर्मा को मंत्रीमंडल में पद दिया गया है।

श्याम सिंह राणा-रादौर से भाजपा विधायक श्याम सिंह राणा ने दूसरी बार रादौर विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर भाजपा की जीत में अपना योगदान दिया है। उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनावों में 13 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। वे 2014 में भी वे विधायक चुने गए थे और हरियाणा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव की भूमिका निभाई थी।

रणबीर गंगवा– 34 साल के राजनीतिक सफर में जमीन से उठकर मंत्री पद तक का सफर तय करने वाले रणबीर गंगवा ने केवल 26 साल की उम्र में अपने गांव में पंच का चुनाव लड़ा था, जिसे जीतकर उन्होंने राजनीतिक पारी की शुरुआत की। इसके बाद 2000 में उन्होंने जिला परिषद का चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 2005 में उन्होंने फिर से जिला परिषद का चुनाव जीतकर वाइस चेयरमैन का पद हासिल किया।

कृष्ण बेदी-भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार बेदी नरवाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। 57 वर्षीय कृष्ण कुमार बेदी पिछले 20 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। वे मनोहरलाल सरकार में भी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जबकि 2014 में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।

आरती राव-नारनौल के अटेली विधान सभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक आरती राव अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी रही है। आरती राव ने 2001 तथा 2012 में शूटिंग वर्ल्ड कप में भाग लिया तथा चार बार एशियन चैंपियन में मेडल जीते। 2017 में खेलों से संन्यास लेने के बाद वे राजनीति में रुचि लेने लगी। 2024 में आरती राव ने अटेली विधान सभा से पहली बार चुनाव लड़ा और एक कड़े मुकाबले में बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ठाकुर अतरलाल को शिकस्त दी।

गौरव गौतम- नायब सिंह सैनी सरकार में 36 साल के गौरव गौतम सबसे युवा मंत्री हैं। गौतम पलवल से विधायक हैं।

कृष्णलाल पंवार- इसराना के विधायक कृष्णलाल पंवार ने ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में 1991 का चुनाव लड़ा और पहली बार विधायक बने। राजनीति में आने से पहले वे नौकरी करते थे। पंवार पिछली मनोहर सरकार में परिवहन मंत्री थे। 2019 में चुनाव हारने के बाद भाजपा की ओर से उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया।

महीपाल ढांडा– हरियाणा की नायब सैनी सरकार में पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है। ढांडा पानीपत ग्रामीण विधानसभा में 2014 में भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक बने।

राजेश नागर – हरियाणा की नायब सैनी सरकार में तिगांव के विधायक राजेश नागर भी शामिल हैं। मूल रूप से तिगांव के रहने वाले नागर वर्तमान में भतौला में रहते हैं। वे गुर्जर समाज से हैं। चूंकि, जिले की सबसे बड़ी तिगांव विधानसभा में गुर्जर जाति के बड़ी संख्या में मतदाता है। ऐसे में उन्हें यहां से भाजपा ने 2019 में टिकट दिया।

Leave a Comment